योग स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार’ : जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल
राजातालाब।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मंडल अंतर्गत जोगापुर महगांव स्थित एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की देन है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली। नियमित योग से बीमारियों से बचाव होता है और व्यक्ति मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में निहाला मिश्रा, आजाद सिंह गौतम, संजीव सिंह गौतम, सुजीत पाल, प्रेम शंकर पाठक, उपेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मनोज सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।








Users Today : 1
Users Yesterday : 64