Home » liveup » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में योग दिवस का सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में योग दिवस का सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में योग दिवस का सफल आयोजन

वाराणसी, 21.06.2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वाधान में दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण व विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के खिलाड़ियों एवं सदस्यों ने इसमें बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया ।

 

योग के प्रशिक्षक – श्री मनप्रीत कुमार और श्री सुंदरमनी कोइलारा ने सभी योग के प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किये | आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका यादव एवं जॉइंट सचिव डॉ. रोबिन कुमार सिंह ने आयोजन के पश्च्यात योग करने आये समस्त सम्मलित सदस्यों को धन्यवाद् एवं अपने स्वस्थ जीवन में योग को सम्मलित करने का सुझाव प्रेषित किया | इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. ए.के. नेमा, सचिव डॉ. कविता वर्मा, उप निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, एवं सहायक निदेशक डॉ. हरी राम यादव, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, तथा डॉ. वैभव राय सहित भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच श्री संजीव कुमार, पूजा यादव ,रमेश शर्मा, सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी, SRK Internship टीम एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद् के प्रहलाद, राजेश, मुन्ना, नरेश, राजेंद्र, शीतला उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *