दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
*********
विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण
*********
दुर्गाकुंड वार्ड में 7 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, सड़क, पार्क, विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी को मिली सौगात
*********
1.30 करोड़ की लागत से बना बैडमिंटन कोर्ट, विधायक निधि से निर्मित प्रदेश का पहला कोर्ट होने का दावा
*********
शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल बनेगा 400 करोड़ की लागत का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दक्षिणी विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने का संकल्प

*********
वाराणसी 21 जून:– शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की एक और बड़ी कड़ी जोड़ते हुए शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को दुर्गाकुंड वार्ड स्थित ब्रह्मानंद पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में सात करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही देश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लगातार सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड देश और देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। इसी उपलक्ष्य में देशभर में संवाद एवं सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डॉ. तिवारी ने बताया कि दक्षिणी विधानसभा के दुर्गाकुंड वार्ड में सात करोड़ रुपये से अधिक लागत की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, उनमें सड़क, गलियां, पार्क, विद्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी और अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह बैडमिंटन कोर्ट संभवतः उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा कोर्ट है, जो विधायक निधि से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और इसी का परिणाम है कि आज भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि यह बैडमिंटन कोर्ट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा और साथ ही आम नागरिकों को फिट एवं स्वस्थ रहने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिणी विधानसभा में अनेक ऐसे विकास कार्य हुए हैं, जो विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनके अनुसार विकास के पैमाने पर दक्षिणी विधानसभा उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी विधानसभा है, जहां लगभग हर क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए डॉ. तिवारी ने कहा कि दक्षिणी विधानसभा के पांचों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास पहले अपना भवन नहीं था और उनकी स्थिति जर्जर थी, लेकिन अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अपने भवन हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सबसे पुराने अस्पतालों में शामिल शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल को 400 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय महिला चिकित्सालय में काशी का पहला अत्याधुनिक एमएनसीयू (मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट) स्थापित किया जा रहा है, जहां मां और नवजात शिशु दोनों का समेकित उपचार होगा।
शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का पहला स्मार्ट स्कूल मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल दक्षिणी विधानसभा में स्थापित किया गया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 पार्क विकसित किए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक पार्क दुर्गाकुंड वार्ड में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणी विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने के संकल्प के साथ निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बैडमिंटन कोर्ट एवं अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से हुई।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मिश्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय पार्षद अक्षयवर सिंह ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, राजीव सिंह डब्बू, बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, पार्षद संतोष सोलापुरकर, संजय केशरी, इंद्रेश सिंह, अंकुर मेहरोत्रा, कनकलता मिश्र, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भवदीय








Users Today : 1
Users Yesterday : 64