बरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न
तकनीकी विषयों पर हिंदी में लिखें पुस्तक, अनुवाद पर निर्भरता घटाएं

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के राजभाषा विभाग द्वारा सोमवार को बरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की।उन्होंने कहा कि बरेका आधुनिक तकनीक के साथ हिंदी के प्रयोग में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए राजभाषा हिंदी में मौलिक चिंतन व लेखन जरूरी है। अधिकारियों को तकनीकी विषयों पर बोलचाल की भाषा में पुस्तक लिखने और अनुवाद पर निर्भरता कम कर हिंदी में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, तकनीकी ज्ञान का आम जनता में प्रसार हिंदी से ही संभव है।बैठक में विभागाध्यक्षों ने हिंदी प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्य राजभाषा अधिकारी रामजन्म चौबे ने हिंदी प्रयोग की प्रगति से अवगत कराया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय ने किया।








Users Today : 2
Users Yesterday : 55