भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर महापौर ने की जनसुनवाई
समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

रोहनिया।केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने जनसुनवाई की।जनसुनवाई में नगर निगम क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से सड़क मरम्मत, नाली-नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, आवारा पशुओं और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। राजातालाब, रोहनिया, लोहता और चितईपुर वार्ड के लोगों ने खस्ताहाल सड़कों और जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई। कुछ क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण व सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई।महापौर ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही फोन कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।








Users Today : 2
Users Yesterday : 55