24 घंटे में जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 121 वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जौनपुर पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले के 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 121 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार और न्यायालय से वारंट जारी अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान कोतवाली, लाइन बाजार, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन, केराकत, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, रामपुर समेत जिले के सभी प्रमुख थानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, अपराधियों में कानून का भय कायम करना तथा जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
थानावार गिरफ्तारी का विवरण: कोतवाली-06, लाइन बाजार-08, जफराबाद-01, शाहगंज-05, खेतासराय-08, खुटहन-09, सरपतहां-01, केराकत-08, चंदवक-03, जलालपुर-03, गौरा बादशाहपुर-02, सरायख्वाजा-01, बक्सा-04, सिकरारा-02, तेजीबाजार-06, बदलापुर-08, सिंगरामऊ-01, महराजगंज-02, सुजानगंज-01, मछलीशहर-08, मुंगरा बादशाहपुर-02, मीरगंज-05, पवारा-05, मड़ियाहूं-06, रामपुर-06, बरसठी-04, नेवढ़िया-03 तथा सुरेरी-03।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







Users Today : 22
Users Yesterday : 25