July 13, 2025 3:59 am

Home » देश » मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने के लिए की गई लाल मिर्ची से यज्ञ

मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने के लिए की गई लाल मिर्ची से यज्ञ

मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने के लिए की गई लाल मिर्ची से यज्ञ

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन जगह-जगह बड़े ही धूमधाम, पूजा पाठ सहित मां गंगा का पूजन कर किया जा रहा है। लोग इस उद्देश्य के साथ पूजन अर्चन कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री दीर्घायु हो। इसी क्रम सुदामापुर स्थित हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए विशेष यज्ञ किया गया। यह यज्ञ 51 किलो लाल मिर्च, 51 किलो पीली सरसों से किया गया।

यह हवन पूजन धर्म और आध्यात्मिक नगरी राशि में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय द्वारा वैदिक और तांत्रिक विधि से लाल मिर्च पीला सरसों नमक से तांत्रिक और वैदिक विधि से हवन किया गया इस दौरान मां पीतांबरा देवी बाबा विश्वनाथ और मां काली से यह प्रार्थना किया गया कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री जी को हर प्रकार के रोग और कष्ट से ईश्वर दूर रखें उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखें इस कामना से इस यज्ञ को किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *