हाईवे रेलवे ओवर ब्रिज की नवनिर्मित सर्विस रोड धंसी,बड़े हादसे को दे रहा दावत

रोहनिया। मोहन सराय बैरवन स्थित हाईवे रेलवे ओवरब्रिज पर अखरी से मोहनसराय की तरफ जाने वाली नवनिर्मित सर्विस रोड धसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बैरवन गांव के सामने कुछ महीने पहले बनी यह सड़क अब जगह-जगह धंसकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद सड़क खिसक गई थीं और अब बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की खराब हालत के कारण यहां रोजाना बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं और अब तक कई लोग घायल भी हो चुके हैं।सर्विस रोड पर मिट्टी और गिट्टियां बिखरी होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। शाम के समय अंधेरा होने पर हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि यह क्षतिग्रस्त सड़क आने वाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन और हाईवे विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुआ तो दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।








Users Today : 1
Users Yesterday : 50