थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर की गई विधिक कार्रवाई।

आज दिनांक 05.08.2026 को थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण एवं सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एनवीएस (NVS) स्कूल, कपसेठी के पास एक युवक आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील इशारे कर अश्लील फब्तियां कसते हुए उन्हें परेशान कर रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी ग्राम नेहावनीपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया।
उक्त प्रकरण में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी ग्राम नेहावनीपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. थानााध्यक्ष श्री विकास कुमार मौर्य, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 श्री श्वेतांशु पाण्डेय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 मेघा सोलंकी (मिशन शक्ति प्रभारी), थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0हे0का0 चन्द्रावती देवी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।








Users Today : 9
Users Yesterday : 92