नगर आयुक्त ने परखा कांवड़ मार्ग, दिए निर्देश
-गोल्फ कार्ट और पैदल तय की टाउनहाल से विश्वनाथ मंदिर तक की दूरी
-आश्रय स्थल में चार्जिंग प्वाइंट व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

वाराणसी : सावन मास मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुगमता के लिए नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने टाउनहाल स्थित आश्रय स्थल से लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहीं पैदल चलकर तो कहीं गोल्फ कार्ट के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने टाउनहाल स्थित कांवड़ियों के आश्रय स्थल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्काल चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी को असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने संपूर्ण मार्ग में स्ट्रीट लाइट, सीवर और सड़कों की दुरुस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी सार्वजनिक शौचालयों में नियमित एवं उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, जलकल विभाग के सहायक व अवर अभियंता तथा निगम के सफाई निरीक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे।







Users Today : 14
Users Yesterday : 55