प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार मिटाने निकले ‘साहब’ खुद ही पुलिस की नजर में भ्रष्टाचार का पैकेट बन गए!

गाजी चौराहे पर 22 साल के धीरज कुमार ने ऐसा अफसरी जलवा दिखाया कि हाथ में फर्जी एंटी करप्शन आईडी, जेब में नकली सील और चेहरे पर पूरा ‘बड़े साहब’ वाला रौब! दावा था कि जनाब एंटी करप्शन अधिकारी हैं और लोगों पर अफसरी दबाव बनाने निकले हैं। लेकिन पुलिस पहुंची तो साहब की पोल खुल गई। तलाशी हुई तो सरकारी रौब की जगह फर्जी आईडी, नकली सील, मोबाइल और 390 रुपये बरामद हुए। यानी विभाग नहीं मिला तो जेब में ही पूरा ‘ब्यूरो’ खोल लिया! पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। अब असली जांच बताएगी कि साहब की फर्जी अफसरी का नेटवर्क कितना लंबा है। फिलहाल सरकारी कुर्सी न सही, हवालात की सीट जरूर मिल गई!







Users Today : 34
Users Yesterday : 34