Home » उत्तर प्रदेश » विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान  

राजातालाब। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में शहीद स्मारकों पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष पटेल सर्वप्रथम सेवापुरी के वेसहूपुर स्थित अमर वीर शहीद स्व. बृजेश कुमार यादव के स्मृति स्थल और भीषमपुर में अमर वीर शहीद स्व. दशरथ प्रसाद पाल (IAS) की प्रतिमा पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वहां साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान शहीदों के परिजनों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।इसके बाद राम शकल पटेल सेवापुरी के पचवार गांव में सेना से सेवानिवृत्त फौजी शिवप्रकाश दूबे और मेंहदीगंज गांव निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल के आवास पहुंचे। यहां भी उन्होंने दोनों पूर्व सैनिकों को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए शहीदों का त्याग और बलिदान अतुलनीय है। उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। विभाजन की त्रासदी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, हर्षवर्धन सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, गोविंद दास गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमित पटेल ‘रिंकू’, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *