राजातालाब।वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शुक्रवार को आराजी लाइन विकासखंड के बंगालीपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा बंगालीपुर से प्रारंभ होकर असवारी गेट, भीमचंडी, दीपापुर, कोईलीपुल, ढढोरपुर, बिरसिंहपुर, नरसड़ा, जक्खिनी, जमुनीपुर, पचाई, मरुई, जयापुर, चंदापुर, कचहरिया होते हुए महागाँव जोगापुर से होते हुए पुनः बंगालीपुर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है। कार्यक्रम में रामसिंह वर्मा, डॉ. नंदकिशोर राजभर, सियाराम पटेल, बाबूलाल पटेल, शिवपूजन सिंह, राजकुमार पटेल, आमिल खान मुन्ना, हरिशरण पटेल, अशोक पटेल, राजन पटेल, अवधेश सिंह, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।








Users Today : 56
Users Yesterday : 47