तिरंगा हमारा स्वाभिमान है -अनिरुद्ध त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष भदोही
कर्तव्य पालन कर विकसित भारत के लिए योगदान करें -दिलीप कुमार शुक्ला निदेशक सीबीसी
केंद्रीय संचार ब्यूरो का दो दिवसीय एकीकृत संचार आउटरीच कार्यक्रम शुरू
भदोही, 14 अगस्त, 2026
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भदोही जनपद के घोसिया औराई स्थित राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार आउटरीच कार्यक्रम’ का जिला पंचायत अध्यक्ष भदोही, श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी
कालेज के प्रबंधक राज कुमार बरनवाल
प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम लता,सीबीसी के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ला एवं सहायक निदेशक डॉ लालजी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया l
जिला पंचायत अध्यक्ष,भदोही ने कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय सरकार की उपलब्धियों पर लगायी फोटो प्रदर्शनी का फीटा काट कर उद्घाटन किया l
कार्यक्रम के मुख्य अथिति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व अर्पण करने की अटूट प्रेरणा है। तिरंगा भारत के गौरव का प्रतीक है और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की एक निरंतर ऊर्जा है। हम सब मिलकर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और हर मन तिरंगा’ की भावना से ओतप्रोत होकर स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, आन-बान और शान के साथ एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाएं। इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर को समर्पित किया गया है। जब हम अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं, तो इसमें न केवल हमारे राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति झलकती है, बल्कि यह हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया। यह तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे संकल्पों की शक्ति है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमें तिरंगे के साये में एक बार फिर से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने के सामूहिक संकल्प को दोहराना है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के निदेशक श्री दिलीप कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का किया और कहा कि देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है, हमें अपने कर्तव्य का पालन करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना है l

कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है लोक कला कारों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया l
सीबीसी वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ लालजी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान, लोकतंत्र की प्रणाली आदि पर छात्राओं से सवाल पूछ कर प्रतिभागियों के उत्साह भर दिया दस विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया l
कार्यक्रम स्थल पर समेकित बाल विकास परियोजना, औराई की आंगनवाड़ी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई की ओर से आशा ने स्टाल लगा कर किशोरियों को पोषण संबधित सलाह दिया l








Users Today : 56
Users Yesterday : 47