विद्यालयों में चला विशेष स्वच्छता अभियान
राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी 157 परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रार्थना स्थल, खेल मैदान, शौचालय, पेयजल स्थल एवं विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय तुलाचक में स्वयं सफाई कर की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए व्यक्तिगत और सार्वजनिक सफाई पर विशेष जोर दिया। अभियान में प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सफाई के साथ-साथ बच्चों को हाथ धोने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाना तथा विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति स्थायी आदत और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विभाग ने सभी विद्यालयों में सफाई को नियमित गतिविधि के रूप में जारी रखने के निर्देश दिए हैं।








Users Today : 56
Users Yesterday : 47