वाराणसी ;- अर्द्ली बाजार की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे बहु की प्रताड़ना से तंग आकर कैंट पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों से प्रॉपर्टी की खातिर उसके अपने ही बेटे और बहू द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है,
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा, बुजुर्ग के पति ने इसकी शिकायत पीएमओ तक लगाई लेकिन पुत्र के रसूख के आगे सब बेकार साबित हुआ, बुजुर्ग पीड़ित महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी बेटे रवि शंकर गुप्ता का शान्ति भंग में चालान कर दिया है, सूत्रों के अनुसार आरोपी बेटे ने एक आईपीएस अफसर के नाम पर पुलिस को भी अर्दब में लेना चाहा , फिलहाल कैंट पुलिस ने आरोपी बेटे को कैंट थाने पहुंचा दिया है जहां पैरवी करने वाले शुभचिंतक भी डेरा डाले हुए हैं








Users Today : 134
Users Yesterday : 94