रास्ताविहिन दलितबस्ती की छात्राएं किचड़युक्त जलभराव के रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर
बड़ागांव वाराणसी। प्रधानमंत्री के सांसदीय क्षेत्र के बड़ागांव के गजापुर स्थित दलित बस्ती जाने वाला रास्ता पर खडंजा न बिछने से बरसात के दिनो में रास्ते पर जलभराव हो जाने व पानी निकासी के बाद कीचड़युक्त रास्ते से राहगीर व छात्र गिरकर चोटिल हो रहे है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि उक्त ग्राम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही से गांव सड़क विहिन है। उनका आरोप है कि किचड़युक्त कच्चे रास्ते से गांव के छात्राएं स्कूल जाने के लिए मजबूर है। उक्त जलभराव व किचड़युक्त रास्तो में जहरीले जीव-जंतुओं भी पाये जाते है जिससे जान जोखिम में डालकर छात्राएं स्कूल जाने को मजबूर रहती है।
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि दलित बस्ती तक जाने के लिए कोई सुगम सरकारी चकरोड नहीं है। बरसात के दिनों में कच्चे रास्ते पर किचड़युक्त जलभराव होने से छात्राओ को काफी कठिनाइयों का सामनाकर जानजोखिम में डालकर शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर है।
ग्रामप्रधान के पति संतोष सिंह ने बताया कि दलितबस्ती में जाने के लिए कोई चकरोड नही है, इस कारण दलितबस्ती बदहाल जिन्दगी जीने को मजबूर है। उनका आरोप है कि उक्त दलित बस्ती में सरकारी नाली है, जिसे पाटकर क्षेत्र के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया गया है। उक्त नाली को अवैध कब्जेदारो से अवमुक्त कराकर उस पर खड़ंजा बिछाकर रास्ते का रूप दिया जा सकता है।








Users Today : 10
Users Yesterday : 101