पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष,शोक व्यक्त कर न्याय दिलाने हेतु दिया भरोसा
जिलाध्यक्ष से डीसीपी ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने हेतु दिया आश्वासन

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरुई गांव निवासिनी श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के बाद रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी लेते हुए शोक व्यक्त किया और परिजनों को न्याय दिलाने हेतु सांत्वना देते हुए ढाढस बधाया।श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय और माता रीता उपाध्याय ने आरोपी विवेक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। परिवार वालो का कहना है कि इकलौती बेटी श्रेया को धोखे से अगवा कर उसकी हत्या की गई है। इसलिए आप लोगों से गुजारिश है कि विश्वास घाती आरोपी विवेक की प्रशासन द्वारा एनकाउंटर कराए जाने की मांग भी की।जिलाध्यक्ष ने डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान से परिजनों के सामने फोन पर वार्ताकार जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कहा।डीसीपी ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान साथ में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, ग्राम प्रधान बबलू सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमित पटेल ‘रिंकू’, अमित सिंह ‘पीयूष’, कुलदीप पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अजय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 10
Users Yesterday : 101