छत पर सो रही महिला से छेड़खानी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पकड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता का आरोप—शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र में छत पर सो रही एक महिला से पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने रात में उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और रातभर उसके साथ रहने का दबाव बनाया। विरोध करने पर वह किसी तरह युवक के चंगुल से बचकर छत से नीचे उतर आई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
पीड़िता के अनुसार घटना के बाद उसने 14 सितंबर को पकड़ी थाने में तहरीर देकर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट : पीड़ित महिला








Users Today : 81
Users Yesterday : 100