Home » उत्तर प्रदेश » पांचवें दिन 25 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन वाराणसी खंड स्नातक में 17 तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे वाराणसी।

पांचवें दिन 25 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन वाराणसी खंड स्नातक में 17 तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे वाराणसी।

पांचवें दिन 25 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

वाराणसी खंड स्नातक में 17 तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आठ प्रत्याशी शामिल रहे। नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह (भाजपा), वहीदुल्लाह, सुशील कुमार सिंह, देव कुमार, मनोज कुमार वर्मा, पंकज कुमार सिंह, धनंजय कुमार उपाध्याय, अरविंद कुमार सिंह, प्रीति सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, तुषार गोस्वामी, सुनील कुमार यादव, दिनेश, रंजीत कुमार, पंकज कुमार गौतम, कृष्ण चंद्र एवं रंजीत कुमार यादव ने नामांकन किया।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) समेत कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत पर्चा दाखिल किया।

  1. नामांकन के पांचवें दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबला रोचक होने के आसार बढ़ गए हैं। प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और मतदाताओं से संपर्क साधने की कवायद भी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *