तिलहन क्षेत्र की बढ़ोत्तरी हेतु फसल प्रदर्शन में चयनित किसानों को निशुल्क वितरण हुआ सरसों के बीज

हरहुआ। विकासखंड हरहुआ अंतर्गत प्रदेश सरकार की मंशानुसार तिलहन क्षेत्रफल की बढ़ोत्तरी हेतु फसल प्रदर्शन के अंतर्गत चयनित किसानों को सरसों की पीएम-32 प्रजाति का निःशुल्क वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी के महामंत्री प्रिन्स चौबे ने प्रतिभाग किया। प्रिन्स चौबे ने किसानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बाजार में मिलने वाले मिलावटी एवं पाम ऑयल के स्थान पर सरसों के शुद्ध तेल को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) कुंदन सिंह ने बताया कि पीएम-32 प्रजाति में इसुरिक अम्ल कम मात्रा में होता है, तथा पशुओं के चारे हेतु उपयुक्त खली और तेल की प्रचुर मात्रा मिलती है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से बुआई से पेराई तक की सभी गतिविधियां अपनाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में आंकाक्षा राय, नेहा प्राविधिक सहायक तथा गोदाम प्रभारी,बच्चूलाल राम सकल प्रसाद सहित क्षेत्र के चयनित किसान उपस्थित रहे।







Users Today : 101
Users Yesterday : 338