7-दिवसीय ‘वन्दे मातरम् शिविर’ का भव्य समापन:
वाराणसी | 21 अक्टूबर, 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त संस्थान ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat), वाराणसी द्वारा संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर के परिसर में आयोजित 7-दिवसीय आवासीय ‘वन्दे मातरम् शिविर’ (15-21 अक्टूबर 2026) का आज अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में भव्य समापन हुआ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम – MSME) हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समापन सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं। 7 दिनों का यह शिविर देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, नागरिक कर्तव्यों और आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे यहाँ से प्राप्त सीख और प्रेरणा को अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्र-निर्माण के कार्यों में परिवर्तित करें। समापन सत्र के दौरान देश के 6 विभिन्न राज्यों से पधारे सभी 150 चयनित युवा प्रतिभागियों को शिविर में सफलतापूर्वक सहभागिता हेतु ‘सहभागिता प्रमाण पत्र’ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधियों ने अपने 7 दिनों के अनुभवों, काशी भ्रमण एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के खट्टे-मीठे संस्मरण मंच पर साझा किए और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
‘मेरा युवा भारत’, वाराणसी के उप निदेशक श्री विकाश कुमार सिंह ने 7 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर की विस्तृत प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग तथा समस्त मीडिया बंधुओं का शिविर के सफल संचालन में मिले सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।







Users Today : 101
Users Yesterday : 338