डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़िया स्थित जीटी रोड पर बुधवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 32 वर्षीय रुद्रेश प्रताप सिंह की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कमासिन चील्ह मिर्जापुर निवासी रुद्रेश प्रताप सिंह वाराणसी से बाइक से घर लौट रहे थे कि टड़िया में किसी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, उसके एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी निशा को घटना की सूचना मिलते ही वह बेसुध हो गई, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








Users Today : 125
Users Yesterday : 109