विवेचना में उत्कृष्ट कार्य के लिए चांदपुर थाना प्रभारी वृन्दावन राय को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
फतेहपुर। जनपद पुलिस के लिए गौरव की बात है कि चांदपुर थाना प्रभारी वृन्दावन राय का चयन प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए किया गया है। उन्हें विवेचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष पूरे देश से कुल 490 पुलिसकर्मियों का चयन इस प्रतिष्ठित पदक के लिए हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश के केवल 22 पुलिसकर्मी इस सूची में शामिल हैं। चयनित लोगों में सीबीआई, आईबी, बीएसएफ सहित विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों तथा देश के अलग-अलग राज्यों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं।

इसी सूची में फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना प्रभारी वृन्दावन राय ने भी अपना स्थान बनाया है। विवेचना के क्षेत्र में उनकी कार्यकुशलता, अनुसंधान की गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन किया गया है।
वृन्दावन राय को मिलने वाले इस सम्मान से फतेहपुर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।।
#FatehpurNews #FatehpurPolice #VrindavanRai #ChandpurPolice #केंद्रीयगृहमंत्रीदक्षतापदक #गृहमंत्रीदक्षतापदक #UPPolice #PoliceNews #GhazipurNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #पुलिससम्मान #लोकपक्ष








Users Today : 287
Users Yesterday : 381