February 11, 2026 4:05 pm

Home » उत्तर प्रदेश » नेत्रोदय द आई सिटी में NUCON-2025 का दो दिवसीय आयोजन19 से

नेत्रोदय द आई सिटी में NUCON-2025 का  दो दिवसीय आयोजन19  से 

नेत्रोदय द आई सिटी में NUCON-2025 का  दो दिवसीय आयोजन 19  से 

 

वाराणसी – नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु नेत्रोदय द आई सिटी डाफी, वाराणसी द्वारा NUCON-2025 का आयोजन 19-20 जुलाई को किया जा रहा है। इस सम्मेलन में UVEITIS SOCIETY OF INDIA के तत्वाधान में एक विशिष्ट संगोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें देश भर से 500 से अधिक प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त पी.जी. टीचिंग प्रोग्राम, वेट लैब तथा सर्जिकल स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन भी किया जा रहा है।

यह सम्मेलन संयुक्त रूप से आर. पी. गिनोडिया चैरिटेबल ट्रस्ट, यू पी स्टेट ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी तथा वाराणसी ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

नेत्रोदव द आई सिटी के निदेशक एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. अभिषेक चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शैक्षणिक आयोजन भविष्य के नेत्र विशेषज्ञों को यूवाइटिस जैसे जटिल नेत्र रोगों की गहन समझ प्रदान करेगा और आधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षित करेगा। वेट लैब के माध्यम से प्रतिभागी आंखों की सूक्ष्म सर्जरी की बारीकियाँ व्यावहारिक रूप से सीख सकेंगे।

रेटिना विशेषज्ञ एवं आयोजन सचिव डॉ. अभिषेक दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को नवीनतम शोध, निदान व उपचार विधियों से अवगत कराना तथा विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करने का मंच प्रदान करना है। इस सम्मेलन में डॉ. गोविंद खलखो आए हुए प्रतिभागियों को अत्याधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी के गुर सिखाएंगे।

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा नेत्रोदय द आई सिटी उत्तर भारत का सबसे विश्वसनीय एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सालय है जो कि निरन्तर नेत्रदान के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

सादर,

डॉ. अभिषेक चंद्रा

निदेशक, नेत्रोदय द आई सिटी

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *