February 11, 2026 10:57 pm

Home » varanasi » गट डाइट पर जागरूकता वर्कशॉप संपन्न

गट डाइट पर जागरूकता वर्कशॉप संपन्न

गट डाइट पर जागरूकता वर्कशॉप संपन्न

 

वाराणसी, दिनांक _10-08-2025 : चैतन्य योग सेवा संस्था के तत्वावधान मे “गट डाइट” विषय पर दिनांक 10 अगस्त दिन रविवार को एक दिवसीय जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन चैतन्य योग केंद्र के सिगरा शाखा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आंतों के स्वास्थ्य (Gut Health) के महत्व तथा संतुलित आहार के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. सौम्या मिश्रा जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। संस्था के महासचिव योगाचार्य श्री आशीष टण्डन ने स्वागत भाषण में कहा कि “स्वस्थ आंत ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है, और गट डाइट इस दिशा में एक कारगर उपाय है।”

 


अंतराष्ट्रीय आहार विशेषज्ञ वक्ता डॉ. सौम्या मिश्रा जी ने गट माइक्रोबायोम, प्रीबायोटिक्स व प्रोबायोटिक्स के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे शरीर में किसी भी रोग का प्रारंभ हमारे असंतुलित आहार एवं पेट का सही रूप से साफ न होने के कारण होता है। मौसमी ताजे फल-सब्जियाँ, फाइबर युक्त आहार, तथा अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखना गट हेल्थ के लिए अनिवार्य है।

पंचकर्म विशेषज्ञ सुबोध यादव ने बताया कि पंचकर्म के माध्यम से हम समय-समय पर गट की सफाई कर पेट से संबंधित सभी बीमारियों से बच सकते हैं। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को प्रायोगिक सत्र के माध्यम से गट-फ्रेंडली रेसिपी व योगाभ्यास भी सिखाए गए ।डॉ.नवनीत कुमार मिश्रा पूर्व प्राध्यापक उद्यान विभाग गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर जहां तक स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न है हर प्रत्येक व्यक्ति को संतुलित भोजन जैसे हरी सब्जी, फल फूल, ज्वार, बाजरा, जौ, रागी की रोटी का सेवन करना चाहिए। जहां तक हो सके गेहूं का उपयोग कम से कम करें हरी सब्जी में जब भी आप बनाए तो तेल, घी का कम उपयोग करें, जितना ज्यादा हरी सब्जी का सेवन करेंगे उतना ही पाचन तंत्र मजबूत होगा।। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सवाल रखे और विशेषज्ञों ने समाधान दिए जिसमे मुख्य रूप से डॉ सुनीता शर्मा जी, राघव मणि मिश्रा जी, मनजीत कौर जी, कविता मित्तल जी, पुष्कर दीक्षित जी, गीता मेहरा,अखिलेश, दीपक, सूर्या, पूजा जालान, दीपिका, स्वयं, अपर्णा, ऋषभ, शोभित ,जूही राय जी,वैभवी,रत्नेश,देव, सृष्टि ,गरिमा,अनुपम, नेहा, पूजा,कविता शामिल हुए‌। संस्था के अध्यक्ष श्री कमलेश पटेल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्यवर्धक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *