February 11, 2026 12:20 pm

Home » liveup » 06 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

06 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

06 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

 

वाराणसी। कैण्ट थाना पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 के सामने से आरोपी को दबोचा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र राजभर (25) पुत्र हरिकिशुन राजभर निवासी खजुरा, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में कैण्ट थाने में मुकदमा संख्या 1179/2019 धारा 379, 411, 413, 414, 419, 420, 467 व 468 भादवि दर्ज है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश और वरुणा जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद तिवारी, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नाहर कान्त, कांस्टेबल आशीष मिश्रा और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *