Home » राजनीति » वाराणसी में तीन दिवसीय एमएसएमई सेवा पर्व 2025 का हुआ सफल आयोजन

वाराणसी में तीन दिवसीय एमएसएमई सेवा पर्व 2025 का हुआ सफल आयोजन

वाराणसी में तीन दिवसीय एमएसएमई सेवा पर्व 2025 का हुआ सफल आयोजन

एमएसएमई के सेवा पर्व के अंतर्गत कुटीर, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योगों से संबंधित 130 स्टॉलों की लगाई गई प्रदर्शनी

वाराणसी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 28 से 30 सितम्बर 2025 तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में एमएसएमई सेवा पर्व 2025 का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य विषय “विरासत से विकास” रहा।

सेवा पर्व के अंतर्गत कुटीर, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योगों से संबंधित 130 स्टॉलों की प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर  लगाई गई। प्रदर्शनी में हाथ से बनी बनारसी साड़ियों, हथकरघा उत्पादों, खादी एवं ग्रामोद्योग की विविध सामग्रियों सहित अनेक कुटीर उद्योग से संबंधित उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

 

इस प्रदर्शनी में न केवल वाराणसी के शिल्पकारों और उद्यमियों ने भाग लिया बल्कि आसपास के जनपदों के कारीगरों ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन्हीं प्रदर्शनियों में से एक “श्री महादेव खादी ग्रामोद्योग संस्थान, रौजा (गाजीपुर)” के स्टॉल पर खादी से बने उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों एवं आगंतुकों ने न सिर्फ प्रदर्शनी का अवलोकन किया बल्कि पारंपरिक हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग उत्पादों में गहरी दिलचस्पी दिखाई।

एमएसएमई सेवा पर्व 2025 ने स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं शिल्पकारों को अपने कौशल और उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया। साथ ही, इस आयोजन के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए “विरासत से विकास” की अवधारणा को रेखांकित किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।