Home » उत्तर प्रदेश » थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पुलिस पर पथराव एवं मारपीट करने वाले 05 नफ़र अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पुलिस पर पथराव एवं मारपीट करने वाले 05 नफ़र अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
प्रेस नोट
दिनांकः 2210.2025

विषयः– थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पुलिस पर पथराव एवं मारपीट करने वाले 05 नफ़र अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

 


दिनांक 20.10.2025 को थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिहड़ा पावर हाउस के पास पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर थाना मिर्जामुराद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर उपस्थित कुछ उपद्रवी व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल पर पथराव किया गया।
पुलिस द्वारा संयमित बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रवियों को तितर-बितर किया गया।

इस संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा 16 नामजद एवं लगभग 60 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 0294/2025, धारा 191(2)/191(3)/190/109/326/121(1)/121(2)/132/324(4) बीएनएस एवं धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दिनांक 21.10.2025 को घटना में सम्मिलित एक बाल अपचारी सहित 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 22.10.2025 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण से संबंधित निम्नलिखित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया—

• इन्द्रावती पत्नी शिवराम निवासिनी ग्राम बिहड़ा थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष
• बिन्दु कुमार गौतम, पुत्र स्व0 श्यामअवतार, निवासी ग्राम पिलखिनी, थाना औराई, जनपद भदोही, उम्र लगभग 45 वर्ष

• संदीप कुमार गौतम, पुत्र बिन्दु कुमार गौतम, निवासी ग्राम पिलखिनी, थाना औराई, जनपद भदोही, उम्र लगभग 18 वर्ष

• धर्मेन्द्र कुमार, पुत्र श्रीकान्त, निवासी ग्राम बिहड़ा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 35 वर्ष

• नीरज कुमार, पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम बिहड़ा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।