Home » liveup » हास्पिटल संचालक/चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त पर 25,000/- रूपये का पुरस्कार की घोषणा

हास्पिटल संचालक/चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त पर 25,000/- रूपये का पुरस्कार की घोषणा

विषय: हास्पिटल संचालक/चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले वांछित अभियुक्त पर 25,000/- रूपये का पुरस्कार की घोषणा

 

दिनांक 28.07.2025 को जलालपुर, थाना जंसा में संचालित अर्पित हॉस्पिटल के संचालक/चिकित्सक को फोन के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वादी की तहरीर पर थाना जंसा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 165/2025, धारा 308(4), 351(4) भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया था।

वादी द्वारा उक्त कॉल एवं व्हाट्सएप संदेश की स्क्रीनशॉट तथा कॉल रिकॉर्डिंग साक्ष्य स्वरूप प्रस्तुत की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और सतत प्रयासों से रंगदारी मांगने वालों की पहचान सचिन कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह, पुत्र स्व0 जगतनारायण सिंह, निवासी ग्राम दीनदासपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 39 वर्ष, के रूप में हुई।

दिनांक 13.10.2025 को थाना जंसा पुलिस द्वारा मुंबई स्थित वेस्टर्न रेलवे कॉलोनी, माटुंगा रोड के पास से अभियुक्त सचिन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

मुकदमे में वांछित अभियुक्त मनीष कुमार सिंह लगातार फरार चल रहा है, जिसकी तलाश थाना जंसा की गठित पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। लगातार फरार रहने वाले अभियुक्त मनीष कुमार सिंह पर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा 25,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

वांछित अभियुक्त: मनीष कुमार सिंह, पुत्र स्व0 जगतनारायण सिंह, थाना जंसा, जनपद वाराणसी।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।