March 31, 2026 3:27 pm

Home » liveup » बिहार विधानसभा चुनाव- सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

बिहार विधानसभा चुनाव- सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

बिहार विधानसभा चुनाव- सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

– सीएम योगी ने सिवान के रघुनाथपुर और दरौली विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

– सीएम योगी ने भोजपुरी में शुरू किया संबोधन, ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा सिवान

 

– यह चुनाव सत्ता का नहीं बल्कि पहचान के संकट के खिलाफ लड़ाई है, बिहार को विकास और जनराज की राह पर आगे बढ़ाना है- सीएम योगी

– आरजेडी प्रत्याशी अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए केवल बिहार नहीं, बल्कि देश-दुनिया में कुख्यात है- सीएम

– विपक्ष पर योगी का तीखा हमला, बोले- ये लोग बाबर-औरंगजेब की मजार पर सजदा करते हैं, लेकिन राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

– अपराधियों और माफियाओं की प्रॉपर्टी जब्त करके गरीबों के लिए घर बनाना डबल इंजन सरकार की पहचान है- सीएम योगी

– हमने अपराधियों की प्रॉपर्टी पर न सिर्फ बुलडोजर चलाया, बल्कि गरीबों को घर की चाबी भी दी- सीएम योगी

– मार्च 2026 तक नक्सलवाद-माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएंगे, इसके लिए डबल इंजन जरूरी-मुख्यमंत्री योगी

– विरासत और विकास के लिए, नौजवानों के रोजगार, किसानों की खुशहाली, बहू-बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों के लिए एनडीए सरकार जरूरी- सीएम योगी

सिवान, 29 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव को रोचक बना दिया है। बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी विकास कुमार सिंह और दरौली से विष्णुदेव पासवान के समर्थन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि अब बिहार को जंगलराज की ओर नहीं जाने देना है, बल्कि इसे विकास और जनराज की राह पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जैसा नाम, वैसा काम। जनसभा में हजारों की भीड़ ने ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से हवा गुंजायमान कर दिया।

यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं बल्कि “पहचान के संकट” के खिलाफ लड़ाई है- योगी
भोजपुरी में संबोधन शुरू करते हुए सीएम योगी ने कहा कि “बाबा महेन्दर नाथ और भारत रत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के गौरवशाली धरती पर रउआ सब के हम हिरदय से अभिनन्दन करत बानी।“ बिहार को ज्ञान, भक्ति, शक्ति, शांति और क्रांति की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध, नालंदा विश्वविद्यालय, भगवान महावीर, चाणक्य, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम और कर्पूरी ठाकुर जैसे महानुभावों का की गौरवशाली धरा को पहचान के संकट में धकेलने वाले कौन हैं यह सबको पता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं बल्कि “पहचान के संकट” के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार पहचान खोने के दौर से गुजर रहा था।

उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है-योगी
आरजेडी पर तीखा हमला करते हुए योगी ने कहा कि रघुनाथपुर में आरजेडी ने जिस प्रत्याशी को उतारा है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए केवल बिहार नहीं, बल्कि देश-दुनिया में कुख्यात है। जैसा नाम वैसा काम!” उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और वही नीति अब बिहार में भी लागू होनी चाहिए।

आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था- योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी और उसके सहयोगी आज भी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। सीतामढ़ी में मां जानकी के कॉरिडोर और मंदिर के विकास का भी विरोध करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था। सिवान के पुराने जंगलराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाँद बाबू के पुत्र पर एसिड उड़ेलने का अपराध हुआ था। यह वही बिहार है, अपराधी फिर जीवित न हों।

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम
सीएम योगी ने आरजेडी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को ‘माफिया प्रेमी’ करार देते हुए कहा कि ये लोग बाबर-औरंगजेब की मजार पर सजदा करते हैं, लेकिन राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं। सबका साथ चाहते हैं, लेकिन परिवार और माफिया का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप करती थी, कांग्रेस कहती थी राम हुए ही नहीं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पहले अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, फिर महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराया और अंततः 500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया।

योगी ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि किसी को अब भी संदेह है कि अयोध्या सर्वोत्तम नगरी बन चुकी है? हमने जो कहा, वह कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं की प्रॉपर्टी जब्त करके गरीबों के लिए घर बनाना डबल इंजन सरकार की पहचान है। हमने न सिर्फ बुलडोजर चलाया, बल्कि गरीबों को घर की चाबी भी दी।

सीएम योगी ने बिहार की प्रगति पर कहा कि अब राज्य में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। पलायन नहीं, प्रगति का युग चल रहा है। गरीबों को राशन, बिजली, शौचालय और ₹5 लाख तक की आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह वही बिहार है जहां पहले अराजकता और जंगलराज था, लेकिन अब गरीबों को सम्मान और अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 6,100 करोड़ की राम-जानकी मार्ग परियोजना से अयोध्या को सीतामढ़ी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद-माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया से कम्युनिज्म समाप्त हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद-माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। इसके लिए डबल इंजन जरूरी। उन्होंने अपील की, “हमें अपराधी-माफिया नहीं, विकास का जनप्रतिनिधि चाहिए। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं का साथी चाहिए। रघुनाथपुर के प्रत्याशी विकास कुमार सिंह को ‘शुभ अंक 108’ से जोड़ते हुए कहा, “अशुभ को मत आने देना।” धरौली के विष्णुदेव पासवान के नाम को ‘विष्णुदेव’ बताते हुए दोनों को विजयी बनाने का आह्वान किया।

जनकल्याण के लिए बिहार में एनडीए सरकार जरूरी- सीएम योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विरासत और विकास के लिए, नौजवानों के रोजगार, किसानों की खुशहाली, बहू-बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों के लिए शांत वातावरण के लिए एनडीए सरकार चाहिए। लोक जनशक्ति पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए मिलकर बाबू जगजीवन राम, राजेंद्र प्रसाद और जयप्रकाश की विरासत को जनराज बनाएगा है।बिहार विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में कमल खिलाने की अपील

बिहार में राजद और कांग्रेस का कार्यकाल कलंक से कम नहींः सीएम योगी

2005 से पहले बिहार अराजकता, गुंडागर्दी व माफियाराज का शिकार हो गया था, 20 वर्ष में अथक परिश्रम कर नीतीश सरकार ने उससे उभाराः मुख्यमंत्री

सीएम योगी का कटाक्ष- यूपी में माफिया की छाती पर जब बुलडोजर दौड़ता है तो सपा वाले फातिहा पढ़ने चले जाते हैं

2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनते ही माफिया की शुरू हो गई उल्टी गिनतीः योगी

भोजपुर, 29 अक्टूबरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दूसरी रैली शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में की। सीएम ने स्थानीय भाषा में संवाद की शुरुआत की और मतदाताओं से कमल खिलाने की अपील की। यहां उन्होंने विपक्षी दलों (राजद, कांग्रेस) को खूब धोया। सीएम ने कहा कि इंद्रदेव के आशीर्वाद से यह तय हो गया है कि फिर से एनडीए सरकार बिहार में बनेगी।

योगी के निशाने पर रही कांग्रेस व राजद
सीएम योगी ने कांग्रेस व राजद को निशाने पर रखा। बोले कि इन लोगों ने विकास कार्यों को पूरा नहीं किया, क्योंकि जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ हर नौजवान, गरीब, किसान, माता-बहन को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोदी जी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उबरकर स्वावलंबन के पथ पर आगे बढ़े हैं। अब बिहार से पलायन नहीं होता, बल्कि यहां से निकले इंजीनियर बिहार को प्रगति पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम ने बिहार की प्रतिभा की सराहना की।बोले कि यहां के नौजवानों में ईश्वर प्रदत्त बुद्धि है। थोड़ा सा प्लेटफॉर्म मिले तो बिहार का नौजवान दुनिया को अपनी बुद्धि से आकर्षित रखने का सामर्थ्य रखता है। देश में जहां भी बिहार के युवाओं ने कार्य किया, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

राजद व कांग्रेस के समय भगवान भरोसे हो गई थी बेटी-बहन की सुरक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार पर भारत का हर नागरिक गौरव की अनुभूति करता है। सीएम ने बिहार की धरती के महापुरुषों, लोकतंत्र सेनानियों का जिक्र किया और कहा कि यहां का अतीत गौरवशाली रहा, लेकिन राजद का 15 वर्ष और उससे पहले कांग्रेस का कार्यकाल कलंक से कम नहीं है। इस दौरान बिहार के नागरिकों को पहचान के संकट से गुजरना पड़ता था। नौजवान पलायन,  किसान आत्महत्या,  व्यापारी डरा-सहमा रहता था और बेटी-बहन की सुरक्षा भगवान भरोसे हो गई थी। बिहार ने जब 2005 में अंगड़ाई ली और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी तो माफिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई। बिहार नई दिशा की ओर आगे बढ़ा। बिहार में आज वह सब कुछ है, जो 50 वर्ष पहले हो जाना चाहिए। यहां कनेक्टिविटी, बाढ़ प्रबंधन, स्कूली शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत गरीबों के लिए अनेक योजनाएं हैं।

2005 से पहले अराजकता व गुंडागर्दी की चपेट में आकर माफियाराज का शिकार हो गया था बिहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के पहले परिवारवाद का दंश झेल रहा बिहार अराजकता व गुंडागर्दी की चपेट में आकर माफियाराज का शिकार हो गया था, लेकिन 20 वर्ष में अथक परिश्रम कर नीतीश सरकार ने उसे उभारने में बड़ी मदद की। आज बिहार पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा करता। जो बिहार के नागरिकों की आकांक्षा है, आज यहां वह सब कुछ है। उन्होंने अपील की कि बिहार के विकास में चल रही रफ्तार थमनी नहीं चाहिए। डबल इंजन सरकार बुलेट ट्रेन की स्पीड से बिहार की प्रगति को बढ़ा सके, इसके लिए आपका आह्वान करता हूं।

राम मंदिर का विरोध करती थी कांग्रेस, राजद व सपा
सीएम योगी ने कहा कि बिहार में आज विकास व विरासत भी है। राम-कृष्ण-शिव, बाबा महेंद्र नाथ, महर्षि विश्वामित्र,  महात्मा बुद्ध, बाबू जगजीवन राम, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की परंपरा ही हमारी विरासत है। सीएम ने बिहारवासियों से पूछा कि राम मंदिर बनने से आप खुश हैं, जवाब आया हां। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, राजद व यूपी में इनका पार्टनर समाजवादी पार्टी राम मंदिर का विरोध कर रहे थे। यह लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाते। कांग्रेस कहती थी कि राम हुए ही नहीं, राजद ने कहा कि हम मंदिर नहीं बनने देंगे। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी। हम तब भी कहते थे कि गोली चले या डंडा, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। आज मंदिर बन गया।

जनसभा स्थल पर बुलडोजर देख बोले योगी- यूपी में यह माफिया की छाती पर दौड़ता है
जनसभा स्थल पर बुलडोजर देख सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए की भाजपा सरकार जो कहती है, करके दिखाती है। हमने कहा था कि माफिया राज का अंत करेंगे और किया भी। यूपी में माफिया की छाती पर बुलडोजर दौड़ता है तो सपा व उसके पार्टनर्स को सिर्फ फातिहा पढ़ने का अवसर मिलता है। बिहार भी जंगलराज से उभरकर प्रगति के नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है। योगी ने अपील की कि बिहार जिस दिशा में बढ़ा है, वह गति रूकनी, थमनी, झुकनी नहीं चाहिए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *