February 12, 2026 6:55 am

Home » liveup » थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा किया गया बरामद ।

थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा किया गया बरामद ।

थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया  गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा किया गया बरामद ।

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों व वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षक व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.10.2025 को वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वादी के बड़े भाई व परिवारजन को जान से मारने की नियत से लाठी-डण्डे से मारे पीटे है जिससे काफी चोटे आयी है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में-
आज दिनांक 29.10.2025 को उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह उ0नि0 धर्मवीर यादव, हे0का0 ध्रुवराज कुमार रवाना होकर मु0अ0सं0 182/2025 धारा 109, 115(2), 352 बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राकेश सिंह पुत्र स्व0 सीताराम सिंह निवासी ग्राम परसिया थाना हल्दी जनपद बलिया को उसके घर ग्राम परसिया से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा भी मौके से बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

सम्बन्धित अभियोग
1. मु0अ0सं0 182/2025 धारा 109,115(2),352 बी0एन0एस0 थाना हल्दी जनपद बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. राकेश सिंह पुत्र स्व0 सीताराम सिंह निवासी ग्राम परसिया थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र 43 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया
2. उ0नि0 धर्मवीर यादव थाना हल्दी जनपद बलिया
3. मु0आ0 ध्रुवराज कुमार थाना हल्दी जनपद बलिया

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *