February 12, 2026 5:15 am

Home » liveup » थाना सुरियावां अन्तर्गत कसियापुर से आभूषण सहित घर का सामान चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

थाना सुरियावां अन्तर्गत कसियापुर से आभूषण सहित घर का सामान चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

थाना सुरियावां अन्तर्गत कसियापुर से आभूषण सहित घर का सामान चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार
◆कब्जे से चोरी की 03 अदद अंगूठी पीली धातु, चैन सफेद धातु, 06 अदद मीना सफेद धातु एवं घरेलू सामान बरामद
दिनांक-19.10.2025 को थाना सुरियावा पर आवेदक छंटकी लाल कन्नौजिया पुत्र रामगरीब निवासी ग्राम महजूदा थाना सुरियावां जनपद भदोही दिनांक 05/10/2025 को अपने घर में ताला बन्द करके अपनी पत्नी सलावती देवी के साथ मुम्बई चले गये। घर पर कोई नहीं था दिनांक 17/10/2025 को समय करीब 08 बजें रात को जब घर वापस आये तो घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला एवं अन्दर दो कमरों का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा था। सामान चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मु0अ0सं0-357/2025 धारा-305(1),331(1) भा.न्या.सं. का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 29.10.2025 को में थाना सुरियावां पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कसियापुर सदौवपुर मार्ग के पुलिया से मु0अ0सं0-357/2025 धारा-305(1),331(1) भा.न्या.सं. से संबंधित प्रकाश में आए 02 शातिर चोरों गोविन्दा कन्नौजिया पुत्र लालमन निवासी महजूदा थाना सुरियावा जनपद भदोही उम्र 22 वर्ष एवं विवेक पाठक पुत्र स्व0 रामपरावन पाठक निवासी खामाबीर जोरई थाना जानपुर जनपद भदोही उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित 03 अदद अंगुठी पीली धातु व 06 अदद मीना पुराना इस्तेमाली सफेद धातु व सफेद धातु का टूटा हुआ चैन कुछ टूटे हुये पायल का टुटन व एक अदद परात व एक अदद पंखा  तथा ग्राम निदिउरा पट्टी बेजांव से निर्माणाधीन घर से चोरी किये समरसिबल के बिक्री का खर्च से बचा ₹1000/- व तार बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा-317(2) बी.एन.एस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।

 


पूछताछ का विवरण:-
पूछ ताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसके पहले हम दोनों लोगों ने मिल कर ग्राम निदिउरा पट्टी बेजाव मोड़ के पास निर्माणाधीन मकान के सामने से समरसेबल लगा था जिसे तार सहित चोरी कर लिया था जिसे एक अजात ट्रक ड्राइवर को बेच दिया है और केवल अपने घर में रखा है। जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया। तथा समरसेबल को हमने तीन हजार रुपये में बेचा था जिसे 1500-1500  रुपया दोनों लोगों ने बांट लिया है। जिसका एक हजार रुपया मेरे पास बचा है। निकाल कर दिया जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
1. गोविन्दा कन्नौजिया पुत्र लालमन निवासी महजूदा थाना सुरियावा जनपद भदोही उम्र 22 वर्ष।
2. विवेक पाठक पुत्र स्व० रामपरावन पाठक निवासी खामाबीर जोरई थाना जानपुर जनपद भदोही उम्र 18 वर्ष।
बरामदगी
1. 03 अदद अंगुठी पीली धातु व 06 अदद मीना पुराना इस्तेमाली सफेद धातु व सफेद धातु का टूटा हुआ चैन कुछ टूटे हुये पायल का टुटन व एक अदद परात व एक अदद पंखा बरामद।
2. ग्राम निदिउरा पट्टी बेजांव से सुनसान पडे़ घर से चोरी किये समरसिबल के बिक्री का खर्च से बचा ₹1000 व तार बरामद
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0सं0 357/25 धारा 305 (A) /331(1) BNS थाना सुरियावां जनपद भदोही व बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 हरिकेश सिंह, का0 आशीष चौहान, का0 पवन यादव

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *