February 12, 2026 5:16 am

Home » liveup » माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाया गया विशेष अभियान

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु  चलाया  गया  विशेष  अभियान

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु  चलाया  गया  विशेष  अभियान  माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राम/कस्बा/मोहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि पर भ्रमण/चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया गया जागरूक:-

 

    कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरुकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान ।

      पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण ।

 

“मिशन शक्ति-5.0”  उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/मौहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

 

संदेश:-
“सशक्त नारी ही सुरक्षित राष्ट्र की रीढ़ है — मिशन शक्ति, हर नारी की आवाज ।”

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *