February 11, 2026 10:36 pm

Home » liveup » किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब गोपीगंज में भी उपलब्ध

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब गोपीगंज में भी उपलब्ध

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब गोपीगंज में भी उपलब्ध

गोपीगंज, भदोही – भारत की अग्रणी और सबसे भरोसेमंद डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना, जो हरि कृष्णा ग्रुप का एक प्रतिष्ठित हिस्सा है, अब भदोही जिले के गोपीगंज के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। ब्रांड की रिटेल यात्रा में एक और शानदार अध्याय जुड़ते हुए, त्रिलोकी नाथ ज्वेलर्स में किसना का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस नए शो-रूम में ग्राहकों को हीरे, सोने और चांदी के आकर्षक आभूषर्णों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी — आधुनिक डिजाइन,  भरोसेमंद गुणवत्ता और किफायती दामों के साथ।

 


इस शुभ अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, रीजनल सेल्स मैनेजर श्री कमलनारायण सिंह, एरिया मैनेजर श्री शत्रुघन श्रीवास्तव और ज्वेलरी प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने त्रिलोकी नाथ ज्वेलर्स परिवार को शुभकामनाएँ दीं और किसना ज्वेलरी के इस नए शो-रूम की सराहना की।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के डायरेक्टर श्री पराग शाह ने इस अवसर पर कहा: “हर घर किसना” हमारा विज़न है — और गोपीगंज भदोही में इस नए शो-रूम की शुरुआत हमारे उस सपने को साकार करती है जिसमें हम हर घर तक भरोसेमंद, सुंदर और किफायती आभूषण पहुँचाना चाहते हैं। किसना की यह उपस्थिति स्थानीय ग्राहकों को विश्वीस्तरीय गुणवत्ता का अनुभव प्रदान करेगी।”

किसना के रीजनल सेल्स मैनेजर श्री कमलनारायण सिंह ने कहा: “किसना हमेशा से अपने ग्राहकों के अनुभव को सर्वोपरि मानता है। गोपीगंज जैसे सांस्क्रतिक और व्यापारिक रूप से समृद्ध क्षेत्र में हमारी उपस्थिति केवल एक विस्तार नहीं, बल्कि एक वचन है — कि हम हर कस्बे और शहर में सुंदरता और विश्वास की चमक को पहुँचाएँगे।”
त्रिलोकी नाथ ज्वेलर्स के संचालक त्रिलोकी नाथ, उमरवेश्वर, विजय कुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता और आदित्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा: “किसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ साझेदारी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हम अपने ग्राहकों को नवीन डिजाइन, उच्च गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा के साथ सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह शो-रूम गोपीगंज और आसपास के ग्राहकों के लिए एक नई पहचान बनेगा।”
लगा दीजिये दोनों मे

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *