February 11, 2026 10:30 pm

Home » liveup » नमो घाट बना भाषा–सेतु: क्वीन्स इंटर कॉलेज के छात्रों ने सीखी तमिल, साझा किया उत्साह

नमो घाट बना भाषा–सेतु: क्वीन्स इंटर कॉलेज के छात्रों ने सीखी तमिल, साझा किया उत्साह

नमो घाट बना भाषा–सेतु: क्वीन्स इंटर कॉलेज के छात्रों ने सीखी तमिल, साझा किया उत्साह

वाराणसी। गवर्नमेंट क्वीन्स इंटर कॉलेज, वाराणसी के छात्रों ने काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत नमो घाट पर आयोजित तमिल भाषा शिक्षण गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल के माध्यम से छात्रों को एक नई भाषा और संस्कृति को समझने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

 

छात्रों ने कहा कि तमिल भाषा सीखने से न केवल उनकी भाषाई समझ बढ़ी है, बल्कि देश की विविध संस्कृतियों के प्रति सम्मान और जिज्ञासा भी विकसित हुई है। इस दौरान छात्रों ने सकारात्मक वातावरण में संवाद, उच्चारण और बुनियादी शब्दावली को सीखा, जिससे उन्हें सीखने में आनंद की अनुभूति हुई।

कान्हा विश्वकर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके विद्यालय में भी तमिल भाषा सिखाई जा रही है, जिससे सीखने की प्रक्रिया और अधिक सहज हो गई है। उन्होंने कहा, तमिल सीखकर बहुत अच्छा महसूस होता है। हम चाहते हैं कि ऐसी कक्षाएं और आयोजित हों, ताकि हम भाषा का विशेष ज्ञान प्राप्त कर सकें और इसे गहराई से समझ सकें। प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्रालय ने हमें जो अवसर दिया है, उसके लिए हम दिल से धन्यवाद करते हैं। मुझे घर से भी पूरा प्रोत्साहन मिलता है कि मैं और सीखूं और ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेता रहूं।

 

वहीं छात्र सागर यादव ने कहा कि तमिल सीखने का यह अनुभव उनके लिए बेहद सुखद रहा। उन्होंने बताया, हम लंबे समय से ऐसे अवसर का इंतजार कर रहे थे, जिसमें हमें कुछ नया सीखने को मिले। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।

छात्रों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की गतिविधियां “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करती हैं और युवाओं को देश की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नमो घाट पर आयोजित यह पहल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरक और स्मरणीय अनुभव बन गई।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *