February 11, 2026 10:30 pm

Home » liveup » * वाराणसी में 72 वाँ नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

* वाराणसी में 72 वाँ नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

* वाराणसी में 72 वाँ नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
* सीएम योगी आदित्यनाथ रहे।गए मौजूद
* 4 जनवरी को सिगरा। स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में होगा शुरुआत
* 11 जनवरी तक चलेगा प्रतियोगिता
* देश के सभी प्रदेशों की टीम होगी शामिल
* महिला और पुरुष खिलाड़ी पहुंच रहे है वाराणसी
* 30 पुरुष और 28 महिला टीम हो रही शामिल
* पहली बार वाराणसी में हो रहा है सीनियर नेशनल बॉलीबॉल प्रतियोगिता
* प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल
* डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कर रहे है प्रतियोगिता की अगुवानी
* प्रतियोगिता में अन्य दिन राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री के साथ केंद्रीय खेल मंत्री होंगे शामिल

काशी में कल से वॉलीबॉल का ‘महाकुंभ’ पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल आगाज, सीएम योगी मैदान में भरेंगे जोश

 

वाराणसी :  धर्म और संस्कृति की राजधानी काशी अब खेल के नए अध्याय के लिए सज चुकी है। कल, 4 जनवरी से सिगरा के नवनिर्मित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का बिगुल बजेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री माननीय योगी  आदित्यनाथ की प्रेरणा से पूर्वांचल की धरती पर इतने बड़े स्तर का राष्ट्रीय खेल आयोजन हो रहा है। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली जुड़ेंगे, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों के बीच स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर।विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

डा. संपूर्णानंद स्टेडियम में शनिवार कोआयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने दी । उन्होंने बताया कि काशी में पहली बार आयोजित होने वाले नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ विजन को समर्पित है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का उद्देश्य वॉलीबॉल को केवल स्टेडियमों तक सीमित न रखकर उसे काशी के गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाना है। बताया कि काशी के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के ऑब्जर्वर स्विट्जरलैंड से निगरानी में होगा । मैचों की गुणवत्ता के लिए उत्तराखंड और राजस्थान से विशेष टेराफ्लेक्स कोर्ट मंगाए गए हैं, जिन्हें स्टेडियम के इंडोर हॉल और फुटबॉल मैदान में तैयार किया गया है। कहा  चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए देश के 31 राज्यों की टीमों वाराणसी पहुंच चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड, बंगाल, त्रिपुरा, पंजाब सहित अन्य राज्यों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 1022 खिलाड़ी (73 टीमें) हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटलों के साथ-साथ स्टेडियम के नवनिर्मित छात्रावास में भी व्यवस्था की गई है। बताया कि दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। खिलाड़ियों के लिए ‘हेल्प डेस्क’ भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रेयांस और प्रियंका संभालेंगे नेतृत्व
चयनकर्ताओं ने कड़ी मेहनत के बाद 14-14 सदस्यीय टीमों का ऐलान किया है। श्रेयांस सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) को टीम  (पुरुष टीम) के कप्तान होंगे । वहीं वाराणसी के अभिषेक मिश्रा को टीम में सेंटर ब्लॉकर के तौर पर शामिल किया गया है। महिला टीम की कमान प्रियंका (उत्तर प्रदेश पुलिस) के हाथों में होगी। वाराणसी की अग्रिमा त्रिपाठी सेटर पोजीशन पर खेलेंगी।
नंदू’ और ‘नीरा’ बढ़ाएंगे शोभा
स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आयोजन को खास बनाने के लिए स्थानीय संस्कृति के प्रतीक ‘नंदू’ (नंदी) और ‘नीरा’ (गंगा डॉल्फिन) को शुभंकर (मस्कट) बनाया गया है। सुरक्षा से लेकर खिलाड़ियों के शाही स्वागत तक, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। उधर जिला व पुलिस प्रशासन की टीम स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खिलाड़ियों के अभ्यास मैच के दौरान अफसरों ने उनका उत्साह बढ़ाया और वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।
चार कोर्ट पर आठ दिनों तक घमासान प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में दो इंडोर और दो आउटडोर कोर्ट तैयार किए गए हैं। लीग चरण में रोजाना करीब 30 मैच होंगे। गत विजेता राजस्थान (पुरुष) और भारतीय रेलवे (महिला) अपनी साख बचाने उतरेंगे, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें इस बार खिताब पर कब्जा करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगी।
शाही मेहमान नवाजी और ‘काशी दर्शन’ देशभर से आने वाले 1250 खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रमुख होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है। खिलाड़ियों को न केवल बनारसी जायकों का स्वाद चखाया जाएगा, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य पौराणिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।
मैचों का पूरा शेड्यूल :
4-7 जनवरी: लीग चरण के मुकाबले, प्रतिदिन लगभग 30 मैच (कुल 125 मैच)।
8 जनवरी: प्री-क्वार्टर फाइनल मैच (4 पुरुष, 4 महिला)।
9 जनवरी: क्वार्टर फाइनल मैच (4 पुरुष, 4 महिला)।
10 जनवरी: सेमीफाइनल मुकाबले (2 पुरुष, 2 महिला)।
11 जनवरी: फाइनल एवं हार्ड-लाइन मैच और समापन समारोह।
चैंपियनशिप का स्वरूप
कुल टीमें 73 (30 पुरुष और 28 महिला टीमें)
कुल प्रतिभागी लगभग 1250 लोग (खिलाड़ी व स्टाफ)
स्टेडियम कोर्ट 4 कोर्ट (2 इंडोर और 2 आउटडोर)
कोच (यूपी) डॉ. अमर कुमार (पुरुष टीम) और पूजा यादव (महिला टीम)
महत्वपूर्ण तथ्य
पुरुष टीम:
कप्तान: श्रेयांस सिंह (यूपी पुलिस)
अभिषेक मिश्रा (वाराणसी) – सेंटर ब्लॉकर
महिला टीम:
कप्तान: प्रियंका (यूपी पुलिस)
अग्रिमा त्रिपाठी (वाराणसी) – सेटर
चार कोर्ट, आठ दिन, जबरदस्त मुकाबले
2 इंडोर + 2 आउटडोर कोर्ट
8 दिनों में कुल 125 से अधिक मैच
लीग चरण में रोजाना लगभग 30 मुकाबले
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी
वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा
जिला व पुलिस प्रशासन की सतत निगरानी
खिलाड़ियों के लिए अलग ‘हेल्प डेस्क’ सक्रिय
शाही मेहमाननवाजी और काशी दर्शन
1250 से अधिक खिलाड़ियों का आगमन
बनारसी व्यंजनों से परिचय
काशी विश्वनाथ धाम व प्रमुख स्थलों का दर्शन

“प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रेरणा से यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि काशी को ‘स्पोर्ट्स टूरिज्म हब’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि काशी की यह मेजबानी आने वाले वर्षों में और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
अशोक कुमार तिवारी, महापौर।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *