February 11, 2026 6:00 am

Home » liveup » काशी में रविवार को हुआ वॉलीबॉल ‘महाकुंभ’ का उद्घाटन

काशी में रविवार को हुआ वॉलीबॉल ‘महाकुंभ’ का उद्घाटन

काशी में आज हुआ वॉलीबॉल ‘महाकुंभ’ का उद्घाटन

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन, 11 जनवरी तक चलेगा मुकाबला

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  स्टेडियम में उपस्थित हो खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

उद्घाटन साराह में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  भी रहें मौजूद

72 वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन 4 जनवरी को काशी के सिगरा स्टेडियम में हुआ। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने वर्चुअली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर स्टेडियम में मौजूद  रहे। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  भी मौजूद रहें। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि   आज काशी के संसद के नाते सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, आज आप अपनी कड़ी मेहनत से यह पर पहुंचे है। देश भर से आए खिलाड़ी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे है। आप लो बनारस आकर बनारस को जान  भी जायेगी बनारस ने कई खेलो के नेशनल खिलाड़ी  को जन्म दिया है। ज्ञान और कला की साधना को जानने वाले भी आप जानेंगे। वालीबाल एक साधारण खेल नहीं बलि यह यह स्थलों का खेल है , इसमें संकल्प सकती भी दिखती है। इसमें सभी पप्लेयर्स टीम के लिए खेलते है हर खेल में हर किसी की अपनी भूमिका है हम तभी सफल होते है जब सब लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते है। आज देश भी इसी टीम भावना से आगे बढ़ रहा है।सबकी अपनी जिम्मेदारी है ।साल 2014 के बाद से अलग अलग खेल में भारत का परचम लहरा रहा है आज जेन जी भारत का झंडा लहरा रहा है।सरकार ने स्पोर्ट्स का बजट काफी बढ़ा दिया है  आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है इसमें स्पोर्ट्स भी शामिल है खेलो भारत नीति 2025 से खेलो में पारदर्शिता बढ़ेगी। हम खेलो में  अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे है। कॉमनवेल्थ भी भारत में होने जा रहे है इसके पीछे प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को इसमें मौका मिलेगा, अभी सांसद खेल महोत्सव के तहत काशी के तीन लाख युवाओं ने भाग लिया है काशी में खेल की अनेक संभावनाएं है काशी नए और बड़े खेल आयोजन के लिए तैयार हो रही है। काशी में बड़े कार्यक्रम हुए है ।यह जी 20 के साथ प्रवासी सम्मेलन भी हुए है काशी बड़े कार्यक्रम के लिए पूरी तैयार है यह कार्यक्रम भी इसी का नतीजा है।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  पिछले 11 वर्ष के अंदर भारत के समग्र विकाश को देखा है यह नया भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा है आज खेलो इंडिया के माध्यम से पूरा देश एक नई खेल के रूप को स्वीकार कर रहा है इसी का नतीजा है कि आज 45 वर्षों के बाद यह प्रतियोगिता यहां पर हो रही है।आज यह सब प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भी खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्राम स्तर पर ही प्रयास प्रारंभ हुए है।इसी का नतीजा है कि आज यूपी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहे है। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह प्रतियोगिता 11 जनवरी तक चलेगी। इसमें देश भर से 58 टीमें (पुरुष एवं महिला ) भाग ले रही है । चैम्पियनशिप में स्विट्जरलैंड से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के आब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर साई और खेल विभाग उत्तर प्रदेश के बीच सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेण्टर ऑफ़ एक्ससिलेन्स के बीच एमओयू भी हुआ।
72 वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में  73 टीम भाग ले रही है प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 1044 से अधिक  खिलाड़ी भाग लेंगे,जिसमें 540 पुरुष खिलाड़ी और 504 महिला ख़िलाड़ी हैं। राष्ट्रीय स्तर के इस उद्घाटन समारोह में सभी खेलो के राष्ट्रीय और अन्तर्रष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और गणमान्य लोगो को भी आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष महापौर अशोक तिवारी ने किया।
]

काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ: पीएम मोदी ने किया नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, बोले-‘टीम फर्स्ट’
 
सिगरा स्टेडियम से पीएम मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े, सीएम योगी की मौजूदगी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, देशभर से 58 टीमें ले रहीं हिस्सा

 

28 से अधिक राज्यों की टीमें, ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत तस्वीर

पीएम मोदी बोले-जीत अकेले नहीं, टीम भावना से मिलती है सफलता

2014 के बाद खेलों में बदला भारत का आत्मविश्वास और मॉडल

काशी अब संस्कृति के साथ खेलों की भी राष्ट्रीय पहचान-पीएम मोदी

खेलो इंडिया से सांसद खेल महोत्सव तक युवाओं को मिल रहा मंच

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन काशी और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है-योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैंपियनशिप का किया विधिवत् उद्घाटन

सीएम योगी ने खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों का किया स्वागत व अभिनंदन

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी प्राचीन विरासत के साथ आधुनिक विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिस पर आज हर भारतवासी गर्व कर रहा है-योगी आदित्यनाथ

जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन रहा है-सीएम योगी

खेल केवल समय बिताने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के सर्वांगीण विकास का हैं आधार-योगी आदित्यनाथ

 

वाराणसी। काशी में खेल इतिहास का नया अध्याय जुड़ गया है। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रतियोगिता में भाग ले रहे विभिन्न प्रांतों से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात् उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया।कार्यक्रम शुरू होते ही जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े, पूरा स्टेडियम ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत “नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ की और खिलाड़ियों, कोचों व आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “एक कहावत है-बनारस के जानल चाहत हउआ, त बनारस आवे के पड़ी… अब आप सभी बनारस आ गए हैं, तो यहां की संस्कृति को भी करीब से समझेंगे।” उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल ऐसा खेल है जो टीम फर्स्ट का संदेश देता है। “इस खेल में कोई अकेला नहीं जीतता, टीम की जीत से ही सबकी जीत होती है। यही भावना हमारे देश में भी है-इंडिया फर्स्ट।” उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धक दर्शकों और काशी के माहौल का अनुभव लेने की भी बात कही।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं। वॉलीबॉल हमें सिखाती है कि जीत अकेले संभव नहीं होती, बल्कि समन्वय, विश्वास और टीम भावना से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संकल्प के बाद खिलाड़ी इस मंच तक पहुंचते हैं। अब काशी के मैदान पर उनकी तपस्या की परीक्षा होगी। उन्होंने चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के 28 से अधिक राज्यों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की सजीव तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। काशी केवल मोक्ष नहीं, खेल प्रेम की भी भूमि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस केवल अध्यात्म, संगीत और संस्कृति की नगरी नहीं है, बल्कि यह खेलों की भी समृद्ध परंपरा रखती है। कुश्ती, मुक्केबाजी, नौका दौड़ और कबड्डी

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *