March 31, 2026 3:23 am

Home » varanasi » लाखो की ठगी करने वाली महिला को वाराणसी पुलिस ने सोनीपत से किया गिरफ्तार

लाखो की ठगी करने वाली महिला को वाराणसी पुलिस ने सोनीपत से किया गिरफ्तार

लाखो की ठगी करने वाली महिला को वाराणसी पुलिस  ने सोनीपत  से किया गिरफ्तार थाना चौक सहित वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थानो के वांछित अभियुक्ता को थाना चौक पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

 


श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून एवं व्यवस्था महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त, अपराध महोदय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चौक कमिश्नरेट वाराणसी श्री दिलीप कमार मिश्र की टीम द्वारा

 

 

दिनांक 07.01.2026 को मु0अ0सं0-03/2026 धारा 316 (5), 318 (4), 61 (2) ए बीएनएस थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्ता रिचा भार्गव पत्नी शरद भार्गव निवासीनी वर्तमान पता सीके 58/12 नारायण कटरा नीचीबाग थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष के विरुद्ध आवेदक घनश्यम प्रसाद चौधरी से व्यवयसाय के क्रम में लगभग 35 लाख रुपया का कागज का माल लेकर धोखा देते हुए बिना भुगतान किये अभियुक्ता वाराणसी से कही भाग गयी जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजिकृत कर गिरफ्तारी हेतु उ०नि० अभिषेक कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिसकी गिरफ्तारी दिनांक 07.01.2026 समय 02.30 बजे स्थान करीम रेस्टोरेन्ट टीडीआइ मॉल थाना कुंडली जनपद सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थानः दिनांक 07.01.2026 समय 02.30 स्थान करीम रेस्टोरेन्ट टीडीआइ मॉल थाना कुंडली जनपद सोनीपत हरियाणा से

घटना विवरण:-

दिनांक 24.11.2025 को आवेदक घनश्यम प्रसाद चौधरी के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि आवेदक शर्थक वणिज्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जो कि कागजो के थोक के व्यापार में संलग्न एक प्रतिष्ठित फर्म है जिसका अधिकृत प्रतिनिधी है मेरे उक्त फर्म से रिचा भार्गव एवं शरद भार्गव ने अपने विभिन्न फर्मों के माध्यम से व्यपार किया जिसका पंजिकृत कार्यालय नीचीबाग थाना चौक क्षेत्र में है और व्यपार करते करते समय के साथ हमारे उक्त फर्म का विश्वास जीत लिया तथा कलांतर में व्यपार की संव्यवहार में कुल 35 लाख रुपये का बकाया किया तथा जब भी आवेदक की फर्म के द्वारा बकाया रकम की मांग किया जाता तब वे दोनो बाद में देदेने का आश्वासन देकर बात को टाल देते थे तथा आवेदक के फर्म की रकम कि अदायगी एन केन प्रकारेण नही की गयी कलांतर में आवेदक की फर्म को ये पता चला की रिचा भार्गव एवं शरद भार्गव एका एक अपने सभी कार्यालयों एवं घर में ताला लगाकर कही फरार हैं तथा दूरभाष से भी उनसे कोई संपर्क नही हो पा रहा है तथा आवेदक के फर्म के साथ धोखाधड़ी एवं तकरीबन 35 लाख रुपये का माल गबन उपरोक्त दम्पत्ती द्वारा किया गया। उक्त रिचा भार्गव एवं शरद भार्गव के विषय में आवेदक के फर्म को ये जानकारी साजिसन कई करोड़ रुपये इसी प्रकार से गबन कर चुके है तथा उसके बाद दोनो शहर छोड़कर फरार हैं। आवेद्रक की फर्म द्वारा विभिन्न फर्मों से किये गये व्यपार का सपूर्ण विवरण एव संपूर्ण राशी 1. धनल्क्षमी ट्रेडर्स 13,25,880 रुपये 2. ऋतु कम्पयूटर एवं स्टेशनर्श 10,34,550 रुपये 3. दुर्गा ट्रैडिंग कम्पनी 11,39,266 रुपये कुल राशी 34,99,696 रुपये तकरिबन (35 लाख) आवेदक उपरोक्त के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-03/2026 धारा 316(5),318 (4), 61 (2)ए बीएनएस पजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना उ०नि० श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी को आवंटित की गयी। उक्त मुकदमे में नामजद दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध कमि० वाराणसी के विभिन्न थानो पर भी अभियोग पंजिकृत है जिसका विवरण –

1 मु0अ0स0-128/2024 धारा 120बी, 409, 420,504,506 आइपीसी थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

2.मु0अ0सं0-275/2025 धारा 120बी, 420,504,506 आइपीसी थाना चेतगज कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0-277/2025 धारा 120बी, 420,504,506 आइपीसी थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *