जी राम जी अधिनियम भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक सर्जिकल स्ट्राइक है , एक रुपये में बताए थे कि पंद्रह पैसा ही धरातल तक पहुंचता था उसको रोकने के लिए यह अधिनियम बहुत प्रभावी रूप से फूलप्रूफ है
कांग्रेस ने अपने परिवार के है हर सदस्य के नाम से योजना चलायी है लेकिन राम जी के नाम से एक योजना बन गई तो उन्हें बड़ी समस्या हो रही है , जी राम जी मजदूरों किसानो और गांव के विकास का मंत्र है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार का अंत है
SIR देखे तो ये चुनाव आयोग का काम है , राजनैतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि चुनाव जो SIR का काम कर रहा है उसे धरातल तक हम पहुँचायें , ये सही बात है कि फर्स्ट फेज का जो रिजल्ट आया है जो ड्राफ्ट लिस्ट आई है उसमे क़रीब दो करोड़ अट्ठासी लाख लोगो का नाम है , हम सब कार्यकर्ताओं से अपील भी करते हैं हम सब उनके बीच में अभी जा रहे हैं कि जो ड्राफ्ट रोल आया है उसको लेकर हर बूथ तक जाये हर बूथ पर जांच करें जो ड्राफ्ट लिस्ट में सूची आई है उसमें लोग शिफ्ट हुए हैं की नहीं , उसकी जांच कर के खड़े से खड़े लोगो का नाम छूट न पाये उसकी जांच करेंगे , ये चिंता का विषय है इसलिए हमारे सभी कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर जाकर एक-एक बूथ पर जाकर मिलकर जाँचेंगे कि किसी का नाम ग़लत तरीक़े से तो नहीं हटाया है ,
भ्रष्टाचार जमीनी स्तर से आप सभी के सामने आता रहता है , समाजवादी पार्टी तय करे कि PDA का अर्थ क्या निकाल रही है , वो ख़ुद कन्फ़्यूज़ है , PDA अगर होता है तो भारतीय जनता पार्टी जाति आधारित पार्टियों का हश्र आपने अभी बिहार में देखा है , भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहता है ,
कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि :– पंकज चौधरी
*********
काशी क्षेत्र के 16 जिलों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में भावुक हुए प्रदेश अध्यक्ष
**********
2027 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
**********
मोदी-योगी के नेतृत्व में सशक्त व समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प दोहराया
*********-
वाराणसी 08 जनवरी :– देवों के देव महादेव की नगरी काशी में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में प्रथम आगमन पर हुए अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं और संगठन ही हमारी असली पहचान है।
रोहनिया के जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसोर्ट में आयोजित काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के पदाधिकारियों एवं
जनप्रतिनिधियों की बड़ी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया, उसने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि काशी पहुंचने में जो विलंब हुआ, उसका कारण यही था कि वे हर उस कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार करना चाहते थे, जो सड़कों पर घंटों खड़ा होकर उनका इंतजार कर रहा था।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेम, स्नेह और सम्मान के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 1989 में उन्हें सभासद, 1990 में डिप्टी मेयर बनाया, नौ बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया और केंद्र सरकार में दो बार वित्त राज्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर दिया। आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है, वह संगठन और कार्यकर्ताओं के भरोसे का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना हम सबका दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश का सशक्त और समृद्ध होना आवश्यक है और इसके लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने बीमारू कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत की बात कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज को पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को मोदी सरकार जमीन पर उतार रही है।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि संगठन के कार्यों को पूरा करने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है। पार्टी जो भी दायित्व सौंपे, उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाना ही सच्ची संगठन निष्ठा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटने का आह्वान किया।
प्रारम्भ में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को त्रिशूल भेंट कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया पुर्व में बंदे मातरम के गान के बाद बैठक व कार्यकर्ताओ से संवाद कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक चौरसिया ने किया।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, राज्यसभा सदस्य एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद साधना सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अनामिका चौधरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,संतोष पटेल, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नम्रता चौरसिया, रानिका जायसवाल सहित काशी क्षेत्र के सभी सोलह जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक एवं हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन ही हमारी पहचान :– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
**********
रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय में जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक को किया संबोधित
**********
2027 विधानसभा चुनाव में 2017 से बड़ी जीत का कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य
**********
शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व पुष्पवर्षा के बीच प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
**********
वाराणसी 08 जनवरी :– भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाता है, वही सच्चा कार्यकर्ता होता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, संगठन ही हमारी पहचान है और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब 13 महीने ही शेष बचे है
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित वाराणसी जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को मजबूत बनाना आवश्यक है। इसके लिए 2027 में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब भारत की बात कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जब बोलता है तो पूरी दुनिया गंभीरता से उसकी बात सुनती है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड जैसी भयावह विपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संभाला और बिना किसी भेदभाव के देश का सर्वांगीण विकास किया। आज प्रधानमंत्री को 28 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जा चुका है, जिससे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
काशी आगमन पर हुए भव्य स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्वागत के लिए धन्यवाद देने हेतु उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच आकर वे गौरवान्वित और भावुक हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही वे सातवीं बार सांसद के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें दूसरी बार केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी और अब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे सभी को साथ लेकर निभाने का प्रयास करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें, ताकि कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए और कोई अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि अभी जितनी मेहनत कर ली जाएगी, चुनाव के समय उतनी ही कम मेहनत करनी पड़ेगी और जीत सुनिश्चित होगी।
रोहनिया कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर तिलक किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
बैठक में विषय प्रस्तावना एवं मुख्य अतिथि का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
,इनकी रही प्रमुख उपस्थिति :
बैठक में राज्यसभा सदस्य एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला व महानगर प्रभारी अरुण पाठक, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम, एमएलसी अश्विनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम सहित जिला व महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि :– पंकज चौधरी
*********
काशी क्षेत्र के 16 जिलों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में भावुक हुए प्रदेश अध्यक्ष
**********
2027 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
**********
मोदी-योगी के नेतृत्व में सशक्त व समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प दोहराया
*********-
वाराणसी 08 जनवरी :– देवों के देव महादेव की नगरी काशी में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में प्रथम आगमन पर हुए अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं और संगठन ही हमारी असली पहचान है।
रोहनिया के जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसोर्ट में आयोजित काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के पदाधिकारियों एवं
जनप्रतिनिधियों की बड़ी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया, उसने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि काशी पहुंचने में जो विलंब हुआ, उसका कारण यही था कि वे हर उस कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार करना चाहते थे, जो सड़कों पर घंटों खड़ा होकर उनका इंतजार कर रहा था।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेम, स्नेह और सम्मान के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 1989 में उन्हें सभासद, 1990 में डिप्टी मेयर बनाया, नौ बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया और केंद्र सरकार में दो बार वित्त राज्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर दिया। आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है, वह संगठन और कार्यकर्ताओं के भरोसे का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना हम सबका दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश का सशक्त और समृद्ध होना आवश्यक है और इसके लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत दिलानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योगी सरकार ने बीमारू कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत की बात कोई नहीं सुनता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आवाज को पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को मोदी सरकार जमीन पर उतार रही है।
कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि संगठन के कार्यों को पूरा करने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है। पार्टी जो भी दायित्व सौंपे, उसे निष्ठा और ईमानदारी से निभाना ही सच्ची संगठन निष्ठा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटने का आह्वान किया।
प्रारम्भ में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को त्रिशूल भेंट कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया पुर्व में बंदे मातरम के गान के बाद बैठक व कार्यकर्ताओ से संवाद कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक चौरसिया ने किया।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, राज्यसभा सदस्य एवं काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद साधना सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अनामिका चौधरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,संतोष पटेल, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुरेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नम्रता चौरसिया, रानिका जायसवाल सहित काशी क्षेत्र के सभी सोलह जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक एवं हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 12
Users Yesterday : 128