BJP सरकार ने बजट के नाम पर जनता की उम्मीदों से पूरी तरह खाली दस्तावेज़ संसद में पेश किया है-राघवेन्द्र चौबे
आम नागरिक को किसी भी तरह की राहत इस Budget में नहीं मिली। युवाओं के लिए नौकरियों पर कोई ठोस बात नहीं हुई, न मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की दिशा में कोई कदम दिखा और न ही टैक्स में किसी प्रकार की रियायत दी गई।

देश में भयंकर महंगाई के बावजूद उसे नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी उपाय बजट में नहीं अपनाया गया। सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। आम परिवारों के लिए शादियाँ करना, सोना खरीदना या ज्वेलरी बनवाना बेहद मुश्किल हो गया है। यह देश की 90% से अधिक आबादी के लिए गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया।
उत्तर प्रदेश वासियों के लिए तो यह बजट बेहद निराशाजनक है।
वाराणसी प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पिछले 12 वर्षों में यहां औद्योगिक विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, बल्कि रिहायशी इलाकों की मूलभूत सुविधाएं तक बदहाल कर दी गई हैं।
बजट के दौरान शेयर बाजार में हाहाकार मचा रहा, क्योंकि सरकार ने Securities Transaction Tax (STT) बढ़ाने का ऐलान कर दिया और कॉरपोरेट प्रमोटर्स पर 22% की दर से टैक्स लगा दिया। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि STT घटेगा, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट।
कुल मिलाकर BJP ने देश का एक और साल विफल आर्थिक नीतियों के नाम कर दिया है।
सादर-राघवेन्द्र चौबे
अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी








Users Today : 2
Users Yesterday : 11