Home » liveup » प्रयागराज में बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रयागराज में बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रयागराज में बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर आरोपी पक्ष से रकम मांगी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने थाने के भीतर ही प्लानिंग की और लेनदेन के दौरान दबोच लिया। मौके पर लिखा-पढ़ी और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर मूल रूप से वाराणसी के सारनाथ का रहने वाला है। 2012 में दरोगा से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बना था।

इंस्पेक्टर ने थाने में ही घूस लेकर आने को बुलाया भदोही के सुरियावां थाना के लुकमानपुर निवासी संतोष कुमार दुबे के खिलाफ बारा थाने में एक मुकदमा दर्ज था। उसने एंटी करप्शन में शिकायत की थी कि इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए प्रभारी इंस्पेक्टर ने उनसे 75 हजार रुपए घूस मांगी थी। एंटी करप्शन की ओर से इस शिकायत पर शुरुआती जांच कराई गई।

जांच में इंस्पेक्टर की ऐसी की कार्यशैली मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर को पकड़ने की योजना बनाई गई। तय योजना के मुताबिक बुधवार को दोपहर में 2:40 बजे शिकायतकर्ता संतोष कुमार दुबे रुपए लेकर पहुंचा।

 

फोन से बात करने पर आरोपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर ने संतोष कुमार दुबे को थाने में अपने ऑफिस में बुलाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 75 हजार रुपए थामे, एंटी करप्शन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत के बाद शाहगंज थाने से हटाए गए थे एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल इंस्पेक्टर को घूरपुर थाने ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ लिखा-पढ़ी की जा रही है। विनोद कुमार सोनकर इससे पहले प्रयागराज में खुल्दाबाद थाने का भी प्रभारी निरीक्षक रह चुका है।

खुल्दाबाद थाने से इसे शाहगंज थाना प्रभारी बनाया गया था, जहां से इसे शिकायतों पर हटाया गया था। पुलिस लाइन में तैनात किया गया था। करीब 6 महीने पहले इसे बारा थाने का प्रभारी बनाया गया था।

पीड़ित बोला- मुझे जबरन एक मुकदमे में नामजद कर दिया

शिकायत करने वाले संतोष कुमार दुबे का कहना है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने जबरन एक मुकदमे में उनका नाम शामिल कर दिया था। उस मुकदमे में वह नामजद नहीं थे, लेकिन विवेचना के दौरान शामिल होने का दावा कर उनका नाम मुकदमे में जोड़ दिया था। नाम हटाने के एवज में उनसे पहले एक बार पैसे लिए भी थे, अब दोबारा 75 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। इसके बाद ही उन्होंने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन में की।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।