पुनर्वास विशेषज्ञों हेतु ऑनलाइन सी.आर.ई. कार्यक्रम का आयोजन
रोहनिया।समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.)खुशीपुर वाराणसी द्वारा भारतीय पुनर्वास परिषद (आर.सी.आई.) भारत सरकार नई दिल्ली से अनुमोदित ऑनलाइन सतत पुनर्वास शिक्षा (सी.आर.ई.) कार्यक्रम का आयोजन “राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 का समावेशी शिक्षा पर प्रभाव” विषय पर किया गया।यह कार्यक्रम ऑनलाइन वेबेक्स मंच के माध्यम से आर.सी.आई., नई दिल्ली एवं सी.आर.सी., वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सी.आर.सी., वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कार्यक्रम के विषय की वर्तमान संदर्भ में महत्ता को रेखांकित करते हुए इसके सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।कार्यक्रम में प्रथम मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रज्ञा वर्मा, संयुक्त सचिव (शैक्षणिक) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप समावेशी शिक्षण-अधिगम रणनीतियाँ” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।उन्होंने समावेशी शिक्षा की अवधारणा, नवीन शिक्षण पद्धतियों तथा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

द्वितीय एवं अंतिम सत्र में डॉ. बी.शिल्पा मनोगना, एसोसिएट प्रोफेसर (विशेष शिक्षा) एन.सी.ई.आर.टी., नई दिल्ली ने “समावेशी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के क्रियान्वयन में चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय पर अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।कार्यक्रम का भारतीय सांकेतिक भाषा (आई.एस.एल.) में अनुवाद पूजा मिश्रा द्वारा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (डी.एस.एम.एन.आर.यू.), लखनऊ, उत्तर प्रदेश से किया गया जिससे दिव्यांग प्रतिभागियों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हुई।कार्यक्रम का सफल समन्वय नमो नारायण पाठक (सहायक प्राध्यापक विशेष शिक्षा) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से लगभग 100 पुनर्वास विशेषज्ञों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आशीष परासर, प्रवक्ता (भौतिक चिकित्सा) द्वारा प्रस्तुत किया गया।यह कार्यक्रम सी.आर.सी.वाराणसी की संपूर्ण टीम के सहयोग, समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रोहनिया विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं से कराया अवगत
रोहनिया।रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।साथ ही सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के समीप स्थित ग्राम हरसोस, गंजारी, वीरभानपुर एवं हरपुर में हो रहे भूमि अधिग्रहण से उत्पन्न किसानों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।इसके अतिरिक्त पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में काशी द्वार परियोजना के अंतर्गत पिंडरा, पिंडराई, मानापुर, पुरारघुनाथपुर, बहुतरा, बेलवा, समोगरा, कैथौली सहित अन्य ग्रामों के किसानों की समस्याओं के संबंध में भी विस्तृत वार्ता की।








Users Today : 3
Users Yesterday : 6