Home » उत्तर प्रदेश » स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में अपर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में अपर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

वाराणसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में आज अपर नगर आयुक्त सविता यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की निर्धारित टूल किट एवं मानक बिंदुओं के आधार पर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से शीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से जलकल विभाग, सामान्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता, साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालयों की स्वच्छता, नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि शहर की स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का सशक्त माध्यम है। इसमें सभी विभागों के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने हेतु सतत निगरानी, नियमित समीक्षा एवं फील्ड स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की टीम, जलकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अभियंत्रण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।