March 14, 2026 2:12 am

Home » उत्तर प्रदेश » हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त

हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त

हाईवे पर ट्रक से टकराकर काशी नरेश की कार हुई क्षतिग्रस्त

 

मिर्जामुराद।नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर काशी नरेश अनंत नारायण सिंह की कार मिर्जामुराद हाईवे पर एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में काशी नरेश, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित रहे।जानकारी के अनुसार, काशी नरेश अनंत नारायण सिंह अपने रामनगर स्थित आवास किले से परिवार और सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे।मिर्जामुराद के समीप नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित कराया।पुलिस की मौजूदगी में कुछ ही देर में आवागमन सामान्य हो गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *