Home » उत्तर प्रदेश » एसआईआर ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता, सुदृढता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है-कुंवर मानवेंद्र सिंह

एसआईआर ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता, सुदृढता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है-कुंवर मानवेंद्र सिंह

एसआईआर ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता, सुदृढता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है-कुंवर मानवेंद्र सिंह

यह मतदाता सूचियो की सुचिता बनाए रखने तथा संवैधानिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है-सभापति, विधान परिषद्

सच्ची चुनावी निष्पक्षता पारदर्शी समावेशित और जन विश्वास में निहित है। जो भारत के संवैधानिक लोकतंत्र का सार है-सभापति, कुंवर मानवेंद्र सिंह

“एसआईआर की वैधानिक उपादेयता” विषय पर दो दिवसीय विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर विचार गोष्ठी का विधिवत् उद्घाटन किया

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह अध्यक्षता में सांविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान, उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा विधान परिषद, लखनऊ की ओर से “एसआईआर की वैधानिक उपादेयता” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को होटल क्लार्क में किया गया। विचार गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के साथ किया गया।
तत्पश्चात् इस जवलंत एवं समीचीन विषय पर सभापति ने अपना मंतव्य स्पष्ट करने से पूर्व इस संस्थान के सम्मानित सदस्य अशोक कुमार चौधरी, अविनाश प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि (एसआईआर) ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता, सुदृढता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं मतदाता सूचियो की सुचिता बनाए रखने तथा संवैधानिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है। सभापति ने अपने वक्तव्य में इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि सच्ची चुनावी निष्पक्षता पारदर्शी समावेशित और जन विश्वास में निहित है। जो भारत के संवैधानिक लोकतंत्र का सार है।
तत्पश्चात प्रमुख सचिव, विधान परिषद डॉ राजेश सिंह ने इस विषय पर विचार प्रकट करते हुए एसआईआर की आवश्यकता एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। इसके उपरांत संस्थान के सभी गणमान्य सदस्यों एवं अतिथियों ने भी अपने बहुमूल्य विचार एवं सुझाव विचार गोष्ठी में व्यक्त किये। सभी वक्ताओं ने मूल विषय पर अपना ध्यान संकेंद्रित करते हुए इस विचार गोष्ठी को सफल बनाया। अंत में सभापति, विधान परिषद् द्वारा अतिथियों वक्ताओं को धन्यवाद व्यापित किया गया और इस दो दिवसीय विचार गोष्ठी को 14 मार्च के अगले सत्र के लिए स्थगित किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।