“कसौधन” समाज द्वारा मनाया गया होली मिलन, जम कर उड़े अबीर-गुलाल

रविवार, 15 मार्च। कसौधन वैश्य नवयुवक समिति वाराणसी के तत्वाधान में सोनिया स्थित निजी लॉन में कश्मीर विस्थापित व कश्यप मुनि के वंशज “कसौधन” समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।
उपस्थित कसौधन बंधुओं द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली मिलन की बधाई दी गई, साथ ही फूलों की होली खेलते हुए छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजू कसौधन, पुणे (व्यवसायी व समाजसेवी) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर के किया गया। तत्पश्चात् डमरू दल द्वारा बाबा श्री काशी विश्वनाथ का आह्वान करने के साथ साथ महिला सदस्यों द्वारा समूह स्वागत गान प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।
स्वागताध्यक्ष श्री रजनीश कसौधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अतिथियों को मंचसीन कराया गया। मुख्य अतिथि पुणे निवासी श्री राजू कसौधन द्वारा समाज के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रयासरत रहते हुए अपने उत्तम विचार को प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी श्री संतोष कसौधन, श्री राम जी कसौधन, श्री जवाहर लाल कसौधन, श्री राम दयाल कसौधन, श्री राजेंद्र कसौधन एवं डॉक्टर विनय कसौधन द्वारा उक्त आयोजन की सराहना की गई। समाज को एकजुट करने की दशा में कार्यक्रम की सराहना की गई।
अध्यक्ष प्रवीण कसौधन (एडवोकेट) व महामंत्री पंकज कसौधन द्वारा मेधावी बच्चों को “शिक्षा सम्मान” व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को “प्रतिभागी सम्मान” के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष व्यवसायी श्री गुरु प्रसाद कसौधन द्वारा समस्त आए हुए अतिथियों व बंधुओं को उनके आगमन हेतु धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद कसौधन, काशी नरेश कसौधन, संजय कसौधन, अवधेश कसौधन, राजेश कसौधन राजू, किशन कसौधन, मनीष कसौधन, सुरेश कसौधन, सुनील कसौधन, पंकज कसौधन, उत्तम कसौधन, साहिल कसौधन, अंकित कसौधन, अमित कसौधन, राजेंद्र कसौधन, प्रदीप कसौधन, शशि कसौधन, मनोज कसौधन, अनिल कसौधन, जय प्रकाश कसौधन आदि उपस्थित रहे।








Users Today : 55
Users Yesterday : 34