पूर्व पार्षद राजकुमार को चौहान समाज ने दी श्रद्धांजलि
वाराणसी: गोरखपुर के पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या पर चौहान समाज ने रोष जताया। इसके पहले स्वजातीय बंधुओं ने बुधवार की शाम लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
स्व. राजकुमार चौहान के चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। इस दौरान एडवोकेट अर्चना चौहान ने बताया कि गत 17 मार्च को चौहान समाज के उभरते समाजसेवी की निर्मम हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इस घटना से चौहान समाज आहत है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अखिलेश चौहान, चंद्रप्रकाश चौहान, जंग बहादुर, आशीष जायसवाल, पिंटू पांडेय, जितेंद्र, जोगिंदर चौहान, कवि,प्रदीप, शुभम , बाबी एवं एडवोकेट रतनदीन सिंह इत्यादि मौजूद रहे।







Users Today : 4
Users Yesterday : 60