March 23, 2026 2:39 am

Home » शिक्षा » *किसानों की मेहनत और योगी सरकार की कृषि नीति से वाराणसी मंडल में रिकॉर्ड धान की खरीद*

*किसानों की मेहनत और योगी सरकार की कृषि नीति से वाराणसी मंडल में रिकॉर्ड धान की खरीद*

*किसानों की मेहनत और योगी सरकार की कृषि नीति से
 वाराणसी मंडल में रिकॉर्ड धान की खरीद*

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में वाराणसी मंडल में ग़ाज़ीपुर प्रथम,धान का कटोरा चांदुली 2, जौनपुर तीसरे स्थान पर*वाराणसी में भी लक्ष्य से अधिक खरीद

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में वाराणसी संभाग में धान की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 104.25 प्रतिशत अधिक हुई

पिछले वर्ष के धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष इस वर्ष 104.14 प्रतिशत अधिक हुई खरीद

 

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 28238.33 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई है

वाराणसी संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 709957.67 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

 

वाराणसी,21 मार्च

किसानों की मेहनत की उपज और योगी सरकार की कृषि नीति से
खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में वाराणसी मंडल में रिकॉर्ड धान की खरीद हुई है। इस खरीद से किसानों के चेहरे इस बार संतोष और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। सरकारी खरीद व्यवस्था के मजबूत होने से न केवल किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी कम होती दिख रही है।
वाराणसी संभाग के चार जिलों (वाराणसी ,चंदौली ,गाज़ीपुर और जौनपुर) में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक 28238.33 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई है। योगी सरकार किसानों  को उनकी फसल का उचित मूल्य दे रही है। वाराणसी संभाग के चार जिलों में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 709957.67 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जो गत वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष 104.14 प्रतिशत अधिक है

खरीफ विपणन वर्ष 2025 -26 में वाराणसी मंडल में ग़ाज़ीपुर 266615.96 मीट्रिक टन धान खरीद कर पहले स्थान पर रहा वही ,धान का कटोरा कहे जान वाला चंदौली 239487.02 मीट्रिक टन धान खरीद कर दूसरे और जौनपुर 163702.16  मीट्रिक टन धान खरीद कर तीसरे स्थान पर रहा। वाराणसी में भी लक्ष्य से अधिक 40152.53 खरीद दर्ज की गई। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि सरकार की तरफ से इस बार खरीफ विपणन  वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत वाराणसी संभाग के वाराणसी ग़ाज़ीपुर, जौनपुर और चंदौली में 681000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। चारों जिले में 709957.67 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जो लक्ष्य के सापेक्ष क्रय का 104.25 प्रतिशत अधिक है। सरकार द्वारा बनाए गए 498 क्रय केंद्रों ने किसानों के लिए बड़ी राहत का काम किया है। अब किसानों को दूर-दराज भटकना नहीं पड़ रहा, बल्कि गांव के आसपास ही बिक्री संभव हुई है। सरकार की इस सुविधा से  120619  लाख से अधिक किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है।

योगी सरकार  किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित हैं। पारदर्शी खरीद व्यवस्था, न्यूनतम समर्थन मूल्य और सीधी भुगतान प्रणाली ने अन्नदाताओं को सशक्त बना रही  है।अब किसान केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लिख रहा है

वाराणसी मंडल में धान क्रय केंद्र ,धान खरीद का लक्ष्य और खरीद

वाराणसी-

क्रय केंद्र -40
लक्ष्य -38,000 मीट्रिक टन
खरीद -40152.53 मीट्रिक टन

चंदौली-

क्रय केंद्र -130
लक्ष्य-225000.00 मीट्रिक टन
ख़रीद -239487.02 मीट्रिक टन

जौनपुर-

क्रय केंद्र -160
लक्ष्य- 160000.00 मीट्रिक टन
खरीद -163702.16 मीट्रिक टन

ग़ाज़ीपुर-
क्रय केंद्र- 168
लक्ष्य – 258000.00   मीट्रिक टन
खरीद -266615.96 मीट्रिक टन

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *