हाईवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की हालत गंभीर, चालक फरार
मिर्जामुराद ।स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार की शाम एक युवक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खजूरी निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गुड्डू कुमार किसी कारणवश हाईवे को पैदल पार कर रहे थे। उसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से प्रयागराज की दिशा में फरार हो गया।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के परिजनों को सूचना देते हुए एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे गंभीर हेड इंजरी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।








Users Today : 5
Users Yesterday : 88